अक्षय मेल समाचार/शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर ।का है जहाँ बच्चा चोरी के आरोप में पहले ग्रामीणों ने एक मानसिक विक्षिप्त महिला की निर्मम पिटाई की। पुलिस को सूचना मिली तो आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया कहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।मामला है कूरेभार थानाक्षेत्र के पीरो सरैया गांव का। जहाँ बीती रात एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला गांव में पहुँच गई। इसी दौरान पूरे गांव में अफवाह फ़ैल गई कि ये महिला बच्चा चोरी करने आई है। फिर क्या था ग्रामीणों ने महिला को जमकर पीट दिया। निर्मम पिटाई से महिला से गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दो तीन घंटे बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया दिलचस्प बात तो ये है कि मॉब लीचिंग की शिकार हुई इस महिला को पुलिस ने अस्पताल में तो भर्ती करा दिया लेकिन उसके बाद कोई सुध ही नहीं ली। इलाज के दौरान महिला की मौत के बारे में उन्हें जानकारी तक नहीं।फ़िलहाल अस्पताल प्रशासन ने मृतक अज्ञात महिला के शव को मर्चरी में रखवा दिया है। जबकि डीजीपी ओ पी सिंह का बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही का वीडियो हर जगह सोशल मीडिया में माध्यम से पहुँच चूका है। बावजूद इसके इस तरह की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

1 टिप्पणियाँ
बहुत गलत
जवाब देंहटाएं