प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बाल कृष्णा ने अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहॅू जौनपुर में सत्र 2023-24 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आंनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है एवं प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि 29 अप्रैल 2023 है। ऐसे छात्र जो जौनपुर जनपद के मूल/प्रमाणिक निवासी है एवं जौनपुर जनपद के ही किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में सत्र 2022-23 में कक्षा 05 में अध्ययनरत है और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच है वे छात्र www.navodaya.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ