7 सितंबर को मनाई जाएगी जननायक पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि


बाबूजी की पुण्यतिथि पर सम्मानित होंगे उनके संघर्षों के साथी

किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल रहे छात्र छात्राएं भी होंगी सम्मानित

किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में तैयारी बैठक संपन्न

 7 सितंबर को मनाई जाएगी जननायक पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि

पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई व पूर्व मंत्री राममूर्ति बर्मा होंगे कार्यक्रम के अतिथि

  फ़ैजाबाद/विजय यादव 

 पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि पर बाबूजी के संघर्षों के साथियों को सम्मानित किया जाएगा साथ में किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल रहे छात्रों को भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा ।पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की चौथी पुण्यतिथि आगामी 7 सितंबर को मनाई जाएगी ।जिसकी तैयारियों को लेकर के किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में मिल्कीपुर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई।

 बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने कहा कि बाबूजी हमेशा गरीबों,मजदूरों और समाज की अंतिम कड़ी की सेवा करते थे।उन्होंने कहा कि बाबूजी एक विचार थे हम सब को उस पर अमल करना चाहिए । हमें उनके विचारों से सीख भी लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई तथा पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा मौजूद रहेंगे।  पुण्य तिथि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदार साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा युवा नेता आनंद सिंह मिंटू ,जिला पंचायत सदस्य राम प्रगट रावत ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम लल्लन कोरी कहा कि हम लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज से ही जुट जाना चाहिए।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा वरिष्ठ नेता चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह व संचालन शिक्षक नेता धर्मपाल यादव ने किया।

 इस मौके पर सपा वरिष्ठ नेता राम कुमार अवस्थी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयराज यादव ,पूर्व प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू,  प्रधान राम धीरज,  लईक अहमद, पृथ्वीराज यादव ,पिंटू प्रधान,  प्रधान वीरू सिंह ,मुकेश सिंह, साधुराम, प्रधान मघई ,सहदेव यादव, विनोद तिवारी,  राम निहाल यादव,  संजय यादव ,शिवराज चौहान ,अब्दुल सत्तार, बंसीलाल ,चंद्रभान कनौजिया, ओम प्रकाश चौरसिया,  निर्मल चौरसिया, जगदंबा यादव, अजय कुमार  उर्फ खट्टे, धर्मेंद्र वर्मा, जामवंत भारती, किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ,राम सिंह किशनपाल, अनिल विश्वकर्मा,अमरसेन यादव, राम बकस, शिवराम यादव ,सत्यदेव  यादव, सोनू यदुवंशी, विनोद मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ