जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले0कर्नल विजय अहलावत ने अवगत कराया है कि 18 जनवरी 2023 को दोपहर 01.30 बजे से कमाण्ड रेजीमेन्टल सिस्टम अफसर नई दिल्ली जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जौनपुर में नौ सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं दिवंगत नौ सैनिक की पत्नियों/आश्रितों के कल्याण की देखभाल एवं उनसे सम्बन्धित समस्याओं को सुनेंगे। समस्त सेवा निवृत्त नौ सैनिकों/दिवंगत नौ सैनिकों की पत्नियों/आश्रितों को अवगत किया जाता है कि उक्त तिथि एवं समय पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय जौनपुर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराये।
कमाण्ड रेजीमेन्टल सिस्टम अफसर नई दिल्ली द्वारा 80 वर्ष उम्र प्राप्त कर चुके पूर्व नौ सैनिकों एवं दिवंगत नौ सैनिकों की पत्नियों को विशेष रुप से सम्मानित भी किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ