अक्षय मेल समाचार
अमेठी ।रविवार को क्षेत्र के टिकरी चौराहे पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये फ्यूचर प्वाइंट कोचिंग सेंटर का शुभारम्भ समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।
क्षेत्र के टिकरी चौराहे पर फ्यूचर पॉइन्ट कोचिंग सेंटर का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा छात्र सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगिताएं उसके बदले स्वरूप के साथ आयोजित की जा रही हैं ।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित सफलता के लिए प्रतिभागी युवाओं को पूर्ण रूप से तैयार करने के लिए कोचिंग संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है । संस्थान में हाईस्कूल, इंटर रेलवे आर्मी लेखपाल UPSSSC, UPTU CTET कम्पटीशन सम्बन्धित विभिन्न तैयारिया कराई जायेगी ।
इस मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर विजय साहू, अनिल, राजेश, जगमोहन प्रभात,मनोज,नीरज,संजय,अरूण,
आदि लोग मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ