डीएम ने किया शौचालय की समीक्षा बैठक
हरि प्रसाद यादव ,अमेठी, उत्तर प्रदेश(ब्यूरो):-
जिलाधिकारी योगेष कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ
भारत मिषन (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में निर्माणाधीन षौचालयों की
प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देषित
करते हुए कहा कि षौचालय निर्माण में पूर्ण रूप से पारदर्षिता हो इसमें
लापरवाही कतई क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निमार्णाधीन षौचालयों की प्रतिदिन होने
वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी गांवों में
सर्वे के दौरान यह सुनिष्चित कर ले कि कौन सा व्यक्ति पात्रता की श्रेणी
में आता है, उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो अपात्र हैं उन्हें इस योजना
का लाभ न दिया जाए। जिलाधिकारी ने ब्लाक बहादुरपुर, सिंहपुर व भादर में
प्रतिदिन डाटा फिंिडंग कार्य असंतोशजनक पाये जाने पर जिला पंचायत राज
अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि डाटा फिडिंग कार्य में तेजी
लायें।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को षौचालय निर्माण हेतु भेजी गई धनराषि में
संबंधित द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके खिलाफ
तुरन्त कार्यवाही करने का निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतवार
बैंकों से स्टेटमेंट प्राप्त करें एवं अगर इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी
मिले तो सबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के
समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, स्कूल व सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र व गांवों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री अपूर्वा दूबे, जिला पंचायतराज
अधिकारी बनवारी लाल, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी राजकुमार पण्डित, समस्त
एडीओ पंचायत सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
रिपोर्ट:-हरि प्रसाद यादव
1 टिप्पणियाँ
Good newspaper
जवाब देंहटाएं