मनाया जाएगा वर्ल्ड टॉयलेट डे
हरि प्रसाद यादव,अमेठी,उत्तर प्रदेश(ब्यूरो):-
मनाया जायेगा वर्ल्ड टॉयलेट -डे
जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि 19 नवम्बर 2017 को
जनपद में वर्ल्ड टॉयलेट -डे मनाया जायेगा। जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण वाले
षौचालय निर्माण करने व कराने वाले लोगों को अनोखी अमेठी का अनोखा मेसन के
तहत पुरस्कृत किया जायेगा तो वहीं लंच विद डीएम के तहत ग्राम प्रधानों
को जिलाधिकारी के साथ लंच करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि अनोखी अमेठी का अनोखा मेसन के तहत ऐसे 43 ग्राम
पंचायतों में जहां षौचालय निर्माण हेतु धन आंवटित किया जा चुका है ,उनमें
से तीन ऐसे लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार दिया
जायेगा, जिन्हे अपने षौचालय को गुणवत्तापूर्ण व माडल तरीके से निमार्ण
करवाया होगा। उन्होनें बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास
अधिकारी अपने क्षेत्रों में ऐसे लाभार्थिंयों का चयन कर जिला मुख्यालय पर
भेजेगें।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में ऐसे जनपद के 43 ग्राम पंचायतों में पांच
ऐसी ग्राम पंचायत के प्रधानों को चुनकर जिलाधिकारी के साथ लंच करने का
मौका दिया जायेगा, जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा
गुणवत्तापूर्ण व मॉडल तरीके से षौचालय निर्माण कार्य करवाया होगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे 5 ग्राम प्रधानों के चयन की जिम्मेदारी एडीओ
पंचायत की होगी जो चयन कर जिला मुख्यालय भेजने का कार्य करेगें।
1 टिप्पणियाँ
Good news
जवाब देंहटाएं