नकुल टंडन के समर्थन में भाजपाइयों ने झोंकी ताकत। कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

नकुल टंडन के समर्थन में भाजपाइयों ने झोकी ताकत।

कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

मुसाफिर खाना (अमेठी)
निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने के उद्देश्य से स्थानीय सब्जी मंडी सगरा पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि नगर के विकास के लिए एवं गरीब मजदूरों एवं नगर वासियों को आगे आकर निकाय चुनाव में कमल को जिताना होगा जिसमें नगर का विकास हो एवं केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सके भाजपा का लक्ष्य है कि सबका साथ सबका विकास आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नगर के मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में विजय हासिल करने के लिए नगर पंचायत प्रत्याशी को जिताकर कमल को खिलाना होगा उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होने जा रही है गरीब मजदूरों को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ युद्ध छेड़ा है मोदी का लक्ष्य है गरीब मजलूम सफल हो कर आगे बढ़े उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा निकाय चुनाव में प्रचंड रुप से कमल खिलकर रहेगा और उन्होंने उपस्थित नगर वासियों से भाजपा प्रत्याशी नकुल टंडन के समर्थन में मतदान करने की अपील की इसी क्रम में नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी नकुल टंडन ने मतदाताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि आप लोग अगर हमें सेवा करने का मौका देते हैं तो नगर के विकास के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहूंगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा पाने के लिए ट्रामा सेंटर व सीबी एसई बोर्ड की स्थापना कराने का लक्ष्य हमारा  है इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उमा शंकर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी जिला समन्वयक भूपेंद्र अनिल त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ओंकार नाथ शुक्ला निरंजन यादव आदि ने संबोधित किया उक्त मौके पर निरंजन यादव वीरेंद्र अग्रहरि कपिल खत्री अरुण मिश्रा, पुनीत टंडन, स्वामी नाथ दूबे,शुरस तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता काली बक्श सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ