अक्षय मेल समाचार अमेठी। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से अनिकेत सेवा संस्थान टिकरा बैजनाथ, मुसाफिरखाना के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी 'पिंकू' के नेतृत्व में जनपद के कई स्थानों पर बृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के तहत विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पेड़ लगाना आज समय की मांग है। हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थान के पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ