परमीला पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया
तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर राहुल यादव ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। गुरु पूर्णिमा भारतीय परंपरा में गुरु के सम्मान और ज्ञान के प्रति आभार प्रकट करने का विशेष अवसर माना जाता है।

विद्यालय प्रधानाचार्य रामानंद जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्ग भी दिखाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के M.D संदीप जी शिक्षकगण गोरखनाथ जी,सर्वेश जी, श्रद्धा जी , आँचल जी,सपना जी, अंजली जी,मीरा जी, माैसम जी,जानवी जी, एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने गुरुजनों के उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

0 टिप्पणियाँ