मुसाफिरखाना में शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को 2027 की तैयारी का दिया मंत्र

मुसाफिरखाना में शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को 2027 की तैयारी का दिया मंत्र
अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना*अमेठी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को मुसाफिरखाना में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से मिर्जापुर के दो दिवसीय दौरे पर जाते समय वे माॅ फिलिंग प्वाइंट, पेट्रोल पंप पर रुके।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। 
इस अवसर पर सपा नेता अजय यादव बीडीसी, मान सिंह यादव, अरविंद उर्फ लकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शिवपाल यादव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ