धनतेरस पर होती है,महालक्ष्मी की पूजा-धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष।
तिलोई-अमेठी।धन तेरस के शुभ अवसर कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला,तिलोई-अमेठी में धनतेरस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं शशि कुमारी सिंह,प्राची श्रीवास्तव एवं बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर दीपोत्सव भी मनाया गया।दीपावली पर बच्चों से निबन्ध प्रतियोगिता भी सम्पन्न करायी गयी,विजेता बच्चों को पुरष्कृत भी किया गया। प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी ने बच्चों को बताया कि धनतेरस पर्व पर सभी लोग महालक्ष्मी की पूजा करते हैं,और बर्तन एवं अन्य सामग्रियों की खरीद दारी करते हैं,जैसा कि पौराणिक ग्रन्थों में लिखा है,कि आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।आज मुख्य रुप से आयुर्वेद के जनक धनवन्तरि की जयंती है।सभी बच्चों ,शिक्षिकाओं एवं रसोईयों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
प्रधानाध्यापक ने इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,एवं रसोईयों को साड़ी, मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया।बच्चों को भी मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर अमृता जायसवाल,अमिता जायसवाल,रजिया बानो,शशि कुमारी सिंह,प्राची श्रीवास्तव,पल्लवी श्रीवास्तव,सुचित्रा सती,प्रीति मौर्या,सुनीता देवी-आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रभावती-अनुचर ,समस्त रसोईया,एवं बच्चे उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ