दीपावली पर्व पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क — जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश।

दीपावली पर्व पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क — जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अक्षय मेल समाचार अमेठी।दीपावली पर्व के दृष्टिगत जन-धन की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने बताया कि पटाखों से होने वाली संभावित हानि को रोकने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा उपाय जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार आनंद और उत्सव का प्रतीक है, किंतु जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अतः नागरिकों से अपील है कि सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से दीपावली मनाएं।

*🔸 पटाखे जलाते समय बरतें ये सावधानियां:*

केवल वैधानिक रूप से निर्मित पटाखों की ही खरीद करें।

बच्चों को वयस्कों की देखरेख में ही पटाखे जलाने दें।

पटाखों को समतल स्थान पर रखकर ही जलाएं, अन्यथा वे अनियंत्रित होकर नुकसान पहुँचा सकते हैं।

मोमबत्ती को डंडे में बाँधकर पटाखे जलाने का प्रयोग करें।

जलते पटाखों से उचित दूरी बनाए रखें।

चुस्त व मोटे सूती कपड़े पहनकर ही पटाखे छोड़ें।

दो बाल्टी पानी पास रखें, ताकि आपात स्थिति में उपयोग किया जा सके।

पटाखों को आग के स्रोत एवं ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखें।

कम आवाज वाले एवं ग्रीन पटाखों का प्रयोग करें।

पूजन सामग्री (अगरबत्ती, मोमबत्ती आदि) को जलते हुए कभी unattended न छोड़ें।


*🔸 इन बातों का अवश्य रखें ध्यान:*

पटाखों को हाथ में पकड़कर न जलाएं।

जो पटाखे नहीं फूटे हों, उन्हें उठाकर देखने का प्रयास न करें।

घरों के अंदर, विशेषकर रसोई के पास पटाखे न चलाएं।

पटाखों को जेब में न रखें।

बच्चों को किसी के ऊपर जलते पटाखे फेंकने न दें।

प्रयुक्त पटाखों की सामग्री से नए पटाखे न बनाएं।

घनी बस्तियों, पेट्रोल पंप, तेल भंडार, आरा मशीन या पंडाल के पास पटाखे या रॉकेट न चलाएं।


अपर जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी आगजनी या जलने की घटना की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें और घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक शीघ्र पहुंचाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ