जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान पर चर्चा हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सफाई मित्रो को सम्मानित किया जाएगा।
           प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट के निर्माण हेतु स्थल के चयन पर चर्चा और अनुमोदन पर विचार किया गया। सामुदायिक शौचालयों का नाम न लिखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत शौचालयों पर लिखे जाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय को समय से खोले जाने एवं नियमित भुगतान के संबंध में चर्चा हुईं। सामुदायिक शौचालयों पर खुलने और बंद होने का समय लिखवाए। दुर्गा पूजा के दृष्टिगत रखते हुए 24 घंटे क्रियाशील रहे और साफ सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
              इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ