वर्तमान समय के साथ साथ आने वाले समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ रही है- उदय राज यादव

वर्तमान समय के साथ साथ आने वाले समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ रही है- उदय राज यादव 
अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना अमेठी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।
सोमवार को संविधान शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर दादरा पूरे परवानी लालगंज चौराहा जमुवारी सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित कर उनके विचारों व जीवन संघर्षों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय के साथ साथ आने वाले समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ रही है।डॉक्टर अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक शोषित पीड़ित व्यक्ति को उनके हक व अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। श्री उदय राज यादव ने कहा कि उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे और उनसे प्रेरणा लेते रहेंगे । उक्त मौके पर अक्षय मेल समाचार पत्र के सम्पादक अक्षय प्रताप यादव ,शिक्षक जगदेव, दिलीप कुमार ,नीरज शर्मा,मल्लिकार्जुन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ