अलविदा की नमाज के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना व जगदीशपुर का भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा अलविदा की नमाज के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद भ्रमण के दौरान कस्बा मुसाफिरखाना व जगदीशपुर का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया एवं प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर व गस्त/पिकेट ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया एवं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ