नवनियुक्त एआरपी सम्मान समारोह आयोजित।
अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना अमेठी। विकास खंड मुसाफिरखाना के प्राथमिक विद्यालय भागूपुर में नवनियुक्त एआरपी हिंदी भेंटुआ विवेक कुमार मिश्रा का स्थानीय संकुल गुन्नौर के शिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मुसाफिरखाना के नवनियुक्त विज्ञान एआरपी उमेश कुमार विश्वकर्मा ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया। आयोजक विश्वकर्मा ने पूर्व नोडल संकुल शिक्षक गुन्नौर एवं नवनियुक्त एआरपी हिंदी भेंटुआ विवेक कुमार मिश्रा को साल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को स्थानीय विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भागूपुर में एआरपी विज्ञान उमेश विश्वकर्मा ने नवनियुक्त एआरपी समारोह सम्मान का आयोजन किया । उन्होंने एआरपी हिंदी भेंटुआ विवेक मिश्रा को साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर हिंदी एआरपी मुसाफिरखाना मनोज कुमार तिवारी
प्रभारी प्रधानाध्यापक गुन्नौर हरि प्रसाद यादव संकुल शिक्षक अमरेश कुमार सौरभ सिंह नोडल संकुल शिक्षक उमेश कुमार अशर्फी लाल यादव राम राज यादव राजेंद्र यादव जग देई अजय कुमार मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ