जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनपदीय सतर्कता समिति की बैठक।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के राजकीय चिकित्सकों (एलोपैथिक) के निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध हेतु गठित जनपदीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह द्वारा समिति के गठन एवं उद्देश्य की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सीएमओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकारी डॉक्टर एलोपैथिक प्राइवेट प्रैक्टिस निर्बंधन नियमावली 1983 यथा संशोधित नियमावली 2003 व 2005 में प्राविधानों एवं शासन की मंशा के क्रम में जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कदापि ना करें, यदि कोई चिकित्सक निजी प्रैक्टिस में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ