बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण।कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जा रही बोर्ड परीक्षा।

बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जा रही बोर्ड परीक्षा।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जनपद में नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। आज प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी निशा अनंत ने परीक्षा केंद्र श्री रणन्जय इंटर कॉलेज गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्ष, विद्युत व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा एवं केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ