जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के रिक्त पद हेतु 17 मार्च तक करें आवेदन।

जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के रिक्त पद हेतु 17 मार्च तक करें आवेदन।
अभय प्रताप यादव जिला ब्यूरो।
अक्षय मेल समाचार अमेठी। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी निशा अनंत ने बताया कि जनपद में जिला शासकीय अधिवक्ता के रिक्त पद के सापेक्ष नवीन आबद्धता के लिए विधि परामर्शी निर्देशिका के प्रस्तर-7.03 के तहत पैनल गठित कर शासन को प्रेषित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस निमित्त जनपद में जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) का एक पद रिक्त होने के कारण उक्त पद हेतु निर्धारित (प्रपत्र-क तथा प्रपत्र-ख) प्रारूप पर पूर्ण विवरण भरकर विधि वर्ग संस्था (बार) के इच्छुक सदस्य अधिवक्ताओं, जिन्होंने न्यूनतम 10 वर्ष का विधि व्यवसाय किया हो और 60 वर्ष से कम आयु के हो, वे अपना आवेदन तीन प्रतियों में समस्त संलग्नकों सहित 17 मार्च 2025 को अपरान्ह् 5 बजे तक कलेक्ट्रेट गौरीगंज अमेठी में प्रस्तुत कर सकते है तथा नियत तिथि व समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ