बाजार शुकुल में समाधान दिवस सम्पन्न

 


शुकुल बाजार अमेठी--- नायब तहसीलदार बलबीर सिंह एवं थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में थाना प्रांगण शुकुल बाजार में थाना दिवस समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया 14 शिकायतों में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष के लिए पुलिस और राजस्व टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से किया जाएगा वही फरियादियों की मानें तो समाधान और थाना दिवस पर सक्षम अधिकारियों द्वारा शिकायतों के समाधान से तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलती है जिससे जहां समय की बचत होती है वही धन की भी बचत होती है। और ब्लॉक स्तर पर थाना पर समस्त समस्याओं का समाधान हो जाता है। थाना दिवस समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार बलबीर सिंह, थाना अध्यक्ष तरुण पटेल, कानूनगो सत्रोहन सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र,कौशिक ,राधाकान्त पान्डेय, मनोज कुमार  सहित राजस्व चकबंदी एवं थाना स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ