जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।
सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाने के लिए करें गंभीर प्रयास - जिलाधिकारी।
अमेठी । जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित शासन के नवीन निर्देशों के क्रम में निर्देशित किया कि गत वर्ष के सापेक्ष जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली हताहतों की संख्या को आधा किए जाने का लक्ष्य प्राप्त कराया गया है जिसके क्रम में सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त स्टेकहोल्डर विभाग द्वारा गंभीरतापूर्वक प्रयास कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने जनपद में संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों से संबंधित वाहनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक को समस्त स्कूलों को सेफ्टी क्लब के गठन व वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। बैठक में बेहतर रोड इंजीनियरिंग, दुर्घटना पर रैपिड रिस्पांस, गोल्डन आवर में बेहतर ट्रामा केयर सुविधा, प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही तथा व्यापक जन जागरूकता कराते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंदु शेखर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, एनएचएआई के अधिकारी एवं एआरएम अमेठी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ