विद्युत विभाग के खांऊ कमाऊं नीति से परेशान है उपभोक्ता।
विद्युत विभाग का बड़ा खेल, कनेक्शन समाप्त होने के बावजूद आ रहे हैं बिल।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप का एक मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी अमेठी राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित विद्युत उपभोक्ता ने विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुये प्रार्थनापत्र दिया। पीड़ित उपभोक्ता कमलेश यादव ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग पर लापरवाही व खांऊ कमाऊं नीति के तहत उसके के नाम दो घरेलू विद्युत कनेक्शन क्रमशः 73181443 5525 दिनांक 17.11.2018 व 731800328173 दिनाँक 07.07.2017 कर दिये थे। उपभोक्ता ने बताया कि कनेक्शन संख्या 731814435525 का भुगतान ससमय करती चली आ रही है। उसने डूबलीकेट कनेक्शन के बारे में विद्युत विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों से दर्जनों बार लिखित शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस प्रकरण की जिलाधिकारी अमेठी व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से शिकायत के क्रम में कार्यालय उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गौरीगंज जनपद अमेठी के पत्रांक 1054/ विवि0उपखं-प्र(गौ0)अ0/दिनाँक 16.07.2021 के द्वारा विद्युत कनेक्शन संख्या 73 1800328173 को समाप्त कर दिया गया लेकिन विद्युत विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले कई महीनों से कनेक्शन संख्या 731800328173 का बिल मीटर रीडिंग के अनुसार बन रहा है। प्रश्न यहाँ यह उठता है कि जब कनेक्शन बंद है मीटर कही है नही तो मीटर रीडिंग कैसे हो रही है और कौन सा विद्वान कर्मचारी है कि बिना मीटर देखे रीडिंग बता सकता है। उपभोक्ता ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी कर्मचारियों अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।
https://twitter.com/dainikakshaymai/status/1637093545336078336?t=GaovvU50tuzI0-RTIL_jkg&s=09

0 टिप्पणियाँ