गुन्नौर संकुल की बैठक सम्पन्न।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय उमामिश्रपुर में हरि प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया। बैठक की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता के रूप में भागूपुर के प्रधानाध्यापक उमेश विश्वकर्मा अमित यादव अंकुर और विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में सम्पूर्ण विद्यालय को निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु एजेंडे के अनुसार कार्य करना ,शैक्षिक वातावरण का माहौल पैदा करने,निर्धारित नीतियों नियमो का ससमय पालन करने,प्रदेश को निपुण बनाने का सार्थक प्रयास, शैक्षिक गुणवत्ता के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी
क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाने वार्षिक परीक्षा का संचालन सुचिता पूर्वक कराए जाने यू डाइस अपडेशन को ससमय पूर्ण कराने नवीन सत्र में नामांकन के प्रचार प्रसार प्रभावी रूप से शुरू कराए जाने तथा समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों का फीडिंग सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। बैठक के अंत मे उच्च प्राथमिक विद्यालय उमामिश्रपुर के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार द्वरा सभी उपस्थित
अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ