बैठक में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2022 हेतु घर-घर जाकर सत्यापन किये जाने हेतु प्रत्येक मतदान स्थल पर एक बी०एल०ओ० की नियुक्ति जल्द से जल्द कर लिए जाने के निर्देश दिए गए। बी0एल0ओ के कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षक एवं सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति कर ली जाए। परिसीमन से अप्रभावित निकायों में बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 20 सितम्बर 2022 से प्रारम्भ कर 20 अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जाए।
परिसीमन से प्रभावित निकायों में बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 05 अक्टूबर 2022 से प्रारम्भ कर 20 अक्टूबर 2022 तक पूर्ण किया जाए। परिसीमन से प्रभावित निकाय (विस्तारित/उच्चीकृत, नई निकाय) में वार्डो की मतदाता सूची तैयार किये जाने हेतु प्रभावित क्षेत्रों की पूर्व की मतदाता सूचियां (नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत) पर दक्ष कार्मिकों द्वारा वार्डवार मतदाता स्थानान्तरित कर कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रारूप पर 30 सितम्बर 2022 तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मतदान केन्द्रों/स्थलों का Rationalization एवं मतदान केन्द्रों/मतदान स्थलों की स्थापना, निर्धारण एवं पुनर्निर्धारण की कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, समस्त उपजिलाधिकारीगण, अधीशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ