संकुल बैठक सम्पन्न।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय पलिया चन्दापुर में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एआरपी राम सुन्दर राम नरेश यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक में सम्पूर्ण विद्यालय को निपुण बनाने,निर्धारित समय अवधि के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने,शैक्षिक वातावरण का माहौल पैदा करने,निर्धारित नीतियों नियमो का ससमय पालन करने,पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य करने विद्यालयों में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत मे कम्पोजिट विद्यालय पलिया चंदापुर के प्रधानाध्यापक शीला देवी द्वरा सभी उपस्थित अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से नोडल शिक्षक संकुल दिलीप कुमार , सुधाकर द्विवेदी, श्रीमती राम कुमारी, सुरेंद्र प्रताप यादव ,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, उमाशंकर मिश्र अशोक कुमार यादव मृदुला शुक्ला राकेश सिद्धनाथ कृपाशंकर अंजली सिंह प्रियंका अवनीश कुमार शर्मा मकसूद आलम विक्रम कुमार रमाशंकर वर्मा रामप्रकाश राजकरन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ