जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे 10320 दिव्यांगजनों द्वारा अभी तक अपना आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) नहीं कराया गया है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे 10320 दिव्यांगजनों द्वारा अभी तक अपना आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) नहीं कराया गया है। जिन दिव्यांगजनों द्वारा आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) नहीं कराया गया है उनकी दिव्यांग पेंशन की द्वितीय तिमाही की दिव्यांग पेंशन की धनराशि खाते में नहीं जायेगी।
                अतः जिन दिव्यांगजनों का आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) नहीं हुआ है वे 30 सितम्बर तक स्वयं के माध्यम से या किसी साइबर कैफे के माध्यम से वेब पोर्टल https://sspy-up.gov.in पर मोबाइल के माध्यम से ओ.टी.पी. प्राप्त कर अपना आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) तत्काल करवाना सुनिश्चित करें। आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) करवाने में किसी कठिनाई होती है तो अपने आधार कार्ड की प्रति पर मो0नं0 एवं खाता नं0 अंकित कर मो0नं0 8934045245 पर व्हाटसप पर भेजना सुनिश्चित करें, जिससे कि आधार आथेन्टीकेशन (के0वाई0सी0) कार्यालय द्वारा कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ