जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एव अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रजनीश राय की उपस्थिति में मा0 मंत्री सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग के व्यक्तिक सहायक दीपक पाठक, मुख्य अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग ए0के0 पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड एव निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम व राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति में एन0एच0 135 के जौनपुर अयोध्या मार्ग तथा जौनपुर, शाहगंज, खेतासराय बाईपास के प्रस्तावित कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा उक्त प्रस्तावित मार्गों के विभिन्न क्षेत्रों के प्रस्ताव के बारे में बिन्दुवार चर्चा की गयी। चर्चा में निणर्य हुआ कि अन्य जनपद से आने वाले भारी/हल्के वाहनों जौनपुर शहर में प्रवेश न होने दिया जाये। इस दृष्टिकोण से राष्ट्रीय राजमार्ग ने अपनी बाईपास योजना तथा जौनपुर, खेतासराय के बाईपास का रिएलाइमेन्ट प्रस्तावित किया गया। प्रथम दृष्टया प्रस्ताव जनपद के विकास के लिए तथा जौनपुर के नगरीय जीवन को निर्बाध बनाने हेतु स्वीकार करने योग्य है।
भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग की इस योजना को अत्यन्त प्रभावी एवं जनसुविधाजनक बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एंव मा0 मंत्री जी के व्यक्तिक सहायक का जौनपुर के विकास में सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ