जिलाधिकारी ने एलडीएल को निर्देश दिया कि लोन अधिक से अधिक दिया जाएं। लीड बैंक की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि योजना बनाकर ऋण अनुपात बढ़ाये।

                 अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित किया कि यह बैठक अब प्रतिमाह की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर बैंक शाखाओं के साथ बैठक कर समीक्षा करें। सरकारी योजनाओं में अच्छी प्रगति लाये और अगली बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाए।
               जिलाधिकारी ने जनपद में सेवारत बैंक मित्र, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना, बैंक अतिदेयों एवं वसूली के सम्बन्ध में भी समीक्षा की गयी और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्रति का निर्देश दिया गया।  
                  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी0बी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित समस्त बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ