खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संकुल बैठक सम्पन्न।

खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में संकुल बैठक सम्पन्न।



मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय मठाभुसुंडा में खण्ड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर  शुरू किया गया। सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसका संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया। अतिथि के रूप में प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव विशेष उपस्थित एआरपी अर्चना मौर्य राम सुन्दर राम नरेश यादव तथा मुख्य वक्ता के रूप में भागूपुर के प्रधानाध्यापक उमेश विश्वकर्मा और विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने अपने अपने विचार रखे।


बैठक में सम्पूर्ण विद्यालय को निपुण बनाने,निर्धारित समय अवधि  के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने,शैक्षिक वातावरण का माहौल पैदा करने,निर्धारित नीतियों नियमो का ससमय पालन करने,पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य करने विद्यालयों में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत मे कम्पोजिट विद्यालय  मठाभुसुंडा के प्रधानाध्यापक पवन कुमार द्वरा सभी उपस्थित अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




 उक्त मौके पर  मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार यादव, संदीप यादव,सालिक राम मौर्य,शरद कान्त, उमेश कुमार , अंकुर यादव  राम राज यादव सावित्री वृजेश यादव पूजा यादव  मजीदुल निशा अमित यादव सौरभ विवेक कक्कड़  सगीर अहमद मिथलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ