बढ़ती हुई बेरोजगारी को दूर करने के लिए वर्तमान समय में लोगों को स्वावलंबी बनने का प्रयास करना होगा :- उदय राज यादव।

बढ़ती हुई बेरोजगारी को दूर करने के लिए वर्तमान समय में लोगों को स्वावलंबी बनने का प्रयास करना होगा :- उदय राज यादव।


 मुसाफिरखाना अमेठी । स्थानीय कस्बा स्थित दयालबाग में महिलाओं के फैशन ब्यूटी पार्लर का उदघाटन जिला पंचायत सदस्य उदय राज  यादव ने फीता काटकर किया । उदघाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उदय राज यादव ने कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी को दूर करने के लिए वर्तमान समय में लोगों को स्वावलंबी बनने का प्रयास करना होगा । वैज्ञानिक व तकनीकी के विकास के साथ ही युवा पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देंना चाहिए । उदघाटन के अवसर पर आयोजक सालिक राम मौर्य व अर्चना मौर्य ने 
अतिथियों का स्वागत करते हुए कृतिज्ञता जाहिर की । कार्यक्रम में विजय यादव पवन तिवारी हरि प्रसाद यादव विवेक मिश्रा संदीप कुमार कुलदीप दीपक गोस्वामी  संतोष कौशल प्रेम चंद्र यादव फूल चन्द सहित अन्य दर्जनों  लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ