कंपोजिट विद्यालय पूरे लाल मिश्र में सम्पन्न हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।
सांसे हो रही है कम,आओ वृक्ष लगाएं हम :-रंजू सिंह ।
तिलोई अमेठी। बृहस्पतिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पूरे लाल मिश्र , तिलोई- अमेठी में सामुदायिक सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए ,नरेन्द्र सिंह जन सेवा समिति ,की अध्यक्ष रंजू सिंह ने अपने ससुर ,कुशल एवं सुयोग्य शिक्षक रहे,स्व0नरेन्द्र बहादुर सिंह की स्मृति में विद्यालय की सौंदर्यता व पर्यावरण की स्वच्छता हेतु पाकड़ का पेड़ लगाकर पुनीत एवं सराहनीय कार्य किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं बीना, दीक्षा
बाजपेई,व सरोज सिंह ने रंजू सिंह का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ - अमेठी एवं अमृता जायसवाल, जिला संगठन मंत्री ने भी एक - एक पेड़ लगाया। रंजू सिंह ने कहा पेड़ों से बच्चों को शीतल छाया मिलेगी ,आप सभी मिलकर विद्यालय में एक- एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, वृक्षारोपण से स्वच्छ ऑक्सीजन 99मिलेगी, जिससे आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित हो सकेगा। रंजू सिंह ने समस्त बच्चों को टॉफी वितरित किया व शुभकामनाएं दी। शिक्षक अंसुल सिंह एवं अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक अतुल श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत, धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

0 टिप्पणियाँ