शिक्षक अजीत कुमार मौर्य का बिदाई सम्मान समारोह सम्पन्न।

शिक्षक अजीत कुमार मौर्य का बिदाई  सम्मान समारोह सम्पन्न। 



मुसाफिरखाना अमेठी। विकास खण्ड के पूरे चितई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके कामकाज की सराहना के साथ ही विदा ले रहे शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विकास क्षेत्र के रसूलाबाद न्याय पंचायत के हाजीगंज प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रहे शिक्षक अजीत मौर्य का ग़ैरजनपद स्थानांतरण होने पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। पूरे चितई प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी  राम ललित ने  शिक्षक अजीत मौर्य के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्य क्षमता से अब पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ को वही लाभ मिलेगा जो अमेठी जनपद को मिलता रहा है। साथी शिक्षकों के द्वारा भी उनके कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक मिश्रा ने किया। मुख्य रूप से समारोह को अखिलेश प्रताप सिंह, सुभाष चन्द्र वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह ,पद्माकर मिश्र, हरि प्रसाद यादव दिनेश कुमार तिवारी आदि शिक्षकों ने संबोधित किया । उक्त मौके पर  देवेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव , अवनीश कुमार यादव , पूजा यादव हरिशंकर आरपी सिंह संदीप यादव सालिक राम मौर्य प्रभात सिंह सहित दर्जनों  शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ