आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिये 29 मई 2022 को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
              माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली व माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जनपद न्यायालय जौनपुर में 29 मई 2022 को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराये जाने हेतु किया जायेगा। उक्त विशेष लोक अदालत माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित की जायेगी इसमें वादकारीगण न्यायालय में आकर आर्बिट्रेशन एण्ड कन्शीलिएशन एक्ट के अन्तर्गत निष्पादन वादों को सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं। उक्त जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ