वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु संबंधित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन किये जाने की संशोधित तिथि 23 मई 2022 से 28 मई 2022 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं https://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।
आवेदन करने के उपरांत संस्था द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर में 28 मई 2022 सायं 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जाये। संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ