बाजार शुकुल अमेठी --- अपराधियों की धरपकड एव अपराध पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया में स्थानीय पुलिस
ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 20लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है
अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पान्डेय के पर्यवेक्षण, मुसाफिर खाना सीओ अर्पित कपूर, के निर्देशन, तथा थानाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में एसआई राकेश सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूरे शुकुल मवैया रहमतगढ निवासी संतराम सरोज पुत्र राम पाल को 20लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया जारी प्रेस नोट के अनुसार आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है

0 टिप्पणियाँ