प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अन्तर्गत मा0 सदस्य राज्य स्तरीय सलाहकार समिति तुषार दीप मकवाना द्वारा निरीक्षण भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की गई।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला पंचायत राज अधिकारी अधिकारी, जल निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया की शासन की मंशा है की पात्र लाभर्थियो को योजना का लाभ अवश्य दिया जाय।
        सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करे।
     जिला पूर्ति अधिकारी से राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
           मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड वैक्सीन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ