मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में बालिकाओं को 45 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण अभियान की शुभारंभ

   

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 24मई 2022 
   
          मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के तत्वाधान में  24 मई 2022 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने हेतु उन्हें सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने हेतु ताइक्वांडो का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
          यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में संजीव कुमार साहू एवं उनकी टीम को नामित किया गया है। यह टीम बालिकाओं को 45 दिवस तक लगातार ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिसके पश्चात बालिकाओं को ताइक्वांडो में जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से येलो बेल्ट प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ