संकुल गुन्नौर की बैठक सम्पन्न।
मुसाफिरखाना अमेठी। प्राथमिक विद्यालय अनखरा विकास खण्ड मुसाफिरखाना अमेठी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम का संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया । संकुल बैठक में शत प्रतिशत नामांकन,हाउस होल्ड सर्वे,योगा,दीक्षा एप, रीड एलॉन्ग प्रेरणा लक्ष्य ऐप,, पर विशेष चर्चा- परि चर्चा की गई ।
बैठक में शत प्रतिशत हाउसहोल्ड सर्वे और नामांकन स्कूल चलो अभियान चलाकर डोर टू डोर अभिभावकों से सम्पर्क कर नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने,ड्रापआउट बच्चों की स्थिति को बिभाग को अवगत कराने,18 व 19 जून को सड़क सुरक्षा के अंतर्गत होने वाले कार्यकर्मो पर चर्चा, ग्रीष्म कालीन अवकाश के समय के गृहकार्य दिए जाने के सम्बंध में विशेष चर्चा की गई। बैठक को मुख्य रूप से ए आर पी अर्चना मौर्य राज कुमार यादव सहायक अध्यापक अंकुर यादव उमेश कुमार विश्वकर्मा अमित यादव सन्दीप यादव राजेन्द्र यादव सौरभ सिंह शरद कांत, अशर्फीलाल, मोहम्मद खुर्शीद, राजकुमारी यादव, उपमा मिश्रा,सलिक राम मौर्य आदि ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर संकुल गुन्नौर के समस्त स्कूलों के अध्यापक एव समस्त स्टाप मौजूद रहे।
इस मौके पर संकुल गुन्नौर के समस्त स्कूलों के अध्यापक एव समस्त स्टाप मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ