जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज एवं कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवापार में बने बूथ पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
     निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ उपस्थित मिले।  उन्होंने पाया कि कुछ बीएलओ के द्वारा होम टू होम सर्वे नहीं किया गया था जिस पर कड़ी नाराजगी वक्त की।  जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची अच्छे से तैयार की जाए, जिसके संबंध में उन्हें जानकारी भी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि डुप्लीकेट वोटरों को बाहर करने की कार्यवाही की जाए और नए मतदाता को जोड़ा जाए। निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ बीएलओ के द्वारा अच्छा कार्य किया गया है जिस पर उन्होंने सराहना भी की। 
       इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल सहित नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ