करुणेश्वर महादेव (मठ) धाम पर 5100 दीपों के साथ मनाया गया दीपोत्सव।
अक्षय मेल ब्यूरो।
अमेठी। जिले के तहसील मुसाफिरखाना मे आने वाली ग्राम सभा गाजनपुर दुवारिया में स्थित श्री करुणेश्वर महादेव धाम पर छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी पर्व का भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो भी भक्त यहां पर सच्चे मन से आकर अपना माथा टेकते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है और इस धाम के बारे में या भी कहा जाता है कि यहां पर एक ऐसे संत थे जो गोमती नदी के किनारे स्थित इस पवित्र धाम से ही भगवान श्री राम के दर्शन कर लिया करते थे। यहां पर हर वर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है और धन तेरस को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली पर्व पर दीपोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें पंडित मोहित तिवारी ,बृजराज सिंह ,भगवान बख्स सिंह, यज्ञेश श्रीवास्तव , शिवबरदान सिंह, अश्वनी सिंह उमानाथ सिंह ,शिवओम सिंह, अनिनाश सिंह, बिक्रम सिंह प्रज्ञेश श्रीवास्तव तथा समस्त युवा टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफल बनाया गया समस्त ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवसियों ने युवा टीम की सराहना की।
0 टिप्पणियाँ