उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक मनाये जा रहे ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अर्न्तगत माननीय जनपद न्यायाधीश एम0 पी0 सिंह के कुशल निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत के निर्देशन में 07 नवम्बर 2021 को परा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रमों तथा डोर टू डोर कम्पेन कर आम जनमानस को जागरूक किया गया।
इस अभियान के अर्न्तगत पराविधिक स्वयंसेवक गण गुलाम साबिर ग्राम रसुलहॉं, मीरा मौर्या, चन्द्रावती निगम वीरभानपुर, रिंकी गौतम, ब्राहमणपुर एवं सुबास चन्द्र यादव द्वारा ग्राम राजेपुर द्वितीय (कचगॉंव) जौनपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं ग्राम मतुला में डोर टू डोर कम्पेन कर विधिक सेवा गतिविधियों व महिलाओं के अधिकारों, बच्चों के अधिकार, गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की निःशुल्क सहायता, पीड़ित व्यक्तियों के लिए क्षतिपूर्ति योजना आदि की जानकारी प्रदान करायी गयी तथा उपस्थित आम जनमानस में पम्फलेट वितरित कर राष्ट्रीय, राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे विधिक सहायता कार्यो व सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

0 टिप्पणियाँ