उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-6, किसी प्रविष्टि में आक्षेप हो तो फार्म-7, किसी प्रविष्टि में कोई संशोधन हो तो फार्म-8 एवं उसी विधान सभा के अन्तर्गत किसी अन्य मतदेय स्थल पर स्थानान्तरण हेतु फार्म-8ए द्वारा आंनलाइन आवेदन हेतु वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी एण्ड वोटर पोर्टल विकसित किया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि जन सामान्य में उक्त एप के प्रयोग अधिक से अधिक मतदाताओं को आनलाइन आवेदन किये जाने हेतु प्रेरित किया जाय। उक्त एप को एनराईड मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन के साथ निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की सूचना प्राप्त की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त संबंधित क्षेत्र के बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर भी आफलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ