मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अवगत कराया है कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत किये जाने हेतु उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार जनपद जौनपुर में चिकित्सा विभाग द्वारा कुल 97744 दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया है। कुल निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र 97744 के सापेक्ष मात्र 11157 दिव्यांगजनों की ही यू0डी0आई0डी0 (स्मार्ट कार्ड) बनाये गये है।
यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु आवेदन पत्र किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र /लोकवाणी/साइबर कैफे सेन्टर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र आधार कार्ड, फोटो एवं नमूना हस्ताक्षर के साथ वेबसाइट www.swavlambancard.gov.in पर आनलाइन अपलोड किया जाता है। यू0डी0आई0कार्ड0 डाटा डिजीटाईजेंशन होने के उपरान्त दिव्यांगजनों को उक्त वेवसाइट पर डाउनलोड करके विशेष पहचान पत्र/यू0डी0आई0डी0कार्ड0 प्राप्त किया जाता है।
यू0डी0आई0डी0 कार्ड के आधार पर उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त होता है तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं हेतु भी यू0डी0आई0डी0 कार्ड की आवश्यकता होती है।
उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों का एक सप्ताह के अन्दर यू0डी0आई0डी0 कार्ड हेतु आवेदन कराने के साथ ही अपने अधीनस्थ कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत अन्य कर्मचारियों/अध्ययनरत दिव्यांग छात्र/छात्राओं को आवेदन कराकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय को अवगत करायें।

0 टिप्पणियाँ