खेत मे बकरी जाने से की पिटाई
सलोन,रायबरेली।खेत मे बकरी जाने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने सगी बहनों को मारने पीटने के साथ उनके कपड़े भी फाड़ दिए है।पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा घोषी का पुरवा निवासी नाजिमा पुत्री मुस्लिम ने बताया कि रविवार उसकी बकरी विपक्षी इरसाद के खेत मे चली गई।इतनी सी बात पर इरसाद उसका भाई पप्पू आदि चार लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।चीखपुकार सुनकर बचाने दौड़ी छोटी बहन फात्मा को भी मारना पीटना शुरू कर दिया।युवतियों ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों द्वारा उसका कपड़ा फाड़ा गया है।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ