ग्राहक सेवा केन्द्र लूट का पुलिस ने किया खुलासा मनोज यादव

ग्राहक सेवा केन्द्र लूट का पुलिस ने किया खुलासा

मनोज यादव
अक्षय मेल अमेठी




मुसाफिरखाना अमेठी ।शनिवार को कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भीखीपुर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े लूट के दौरान गोली मारने के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों के कब्जे से लूट के 54 हजार रूपए एक अदद सोने की चेन सहित तीन अवैध तमंचा कारतूस व चोरी की बाइक भी बरामद की ।

शनिवार की करीब दस बजे कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गौरीगंज रोड पर स्थित ग्राम भीख़ीपुर के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मृत्युंजय मिश्रा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग में रखे 54 हजार रुपए की लूट करते समय गोली मार दी थी ।सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना कर भाग रहे तीन बदमाशों को दौड़ा कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक परशु राम ओझा एसएसआई उमेश मिश्रा एसआई हरदेव बहादुर सिंह कांस्टेबल गौरव परिहार विक्रम सिंह हरेंद्र सिंह मृत्युंजय यादव व जंग बहादुर यादव के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची ।घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय क्षेत्राधिकारी मनोज यादव भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की गहनता से छानबीन की ।कोतवाली पुलिस की छानबीन के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपियों  शिवम् शुक्ला व सत्यम शुक्ला पुत्रगण लाल बहादुर शुक्ला निवासी ग्राम पूरे शुक्ल मजरे अगई थाना धनपतगंज सुल्तानपुर व दिव्य दुबे पुत्र गिरिजा शंकर दुबे निवासी ग्राम मड़हा  थाना कुड़वार सुल्तानपुर के रूप में हुई ।पुलिस ने  गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूट के 54 हजार रूपए नकद सोने की चेन तीन अवैध तमंचे तीन अदद जिंदा कारतूस एक अदद खोखा 315 बोर व चोरी की हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल भी बरामद किया ।घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक परशु राम ओझा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।घटना में शामिल अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ