पैसा लेन देंन को लेकर पट्टीदारो ने की पिटाई

पैसा लेन देंन को लेकर पट्टीदारो ने की पिटाई 

अक्षय मेल ब्यूरो


सलोन,रायबरेली।पैसे के लेन देंन को लेकर पट्टीदारो ने युवक और उसके पिता की लाठी डंडो से पिटाई कर दी।जिसमे गम्भीर रूप से घायल दोनों पिता पुत्रो ने सलोन कोतवाली को तहरीर सौपी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।सलोन कोतवाली अंतर्गत उमरन बाजार में  अमित कुमार पुत्र राम कुमार वैश्य की कपड़े की दुकान है।रविवार दोपहर पैसे के लेन देन को लेकर विपक्षी दिलीप,धीरज,सुनील पुत्रगण रोहित कुमार युवक की दुकान पहुँचे।पहले तो दोनों पक्षो में बात विवाद होता रहा।इतने में दिलीप और धीरज ने युवक पर लाठियां बरसान शुरू कर दिया।इसी बीच युवक के पिता बेटे को बचाने पहुँचे तो उन्हें भी मारापीटा गया है।घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने 112 को दी है।वही थाने पहुँचकर मारपीट की तहरीर युवक ने पुलिस को सौपी है।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के मध्य आपसी विवाद हुआहै।तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गईहै।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ