डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर माह तक पूर्ण कराई जाएं - नलिन सिंह

अक्षय मेल ब्यूरो
   
     भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नलिन सिंह ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय से मांग की है कि डी. एल.एड.  द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर अंत तक  पूर्ण कराई जाएं ।छात्र नेता ने कहा कि चतुर्थ सेमेस्टर 6 अगस्त को पूर्ण को चुका है , परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा छात्रों के तृतीय सेमेस्टर को प्रमोट करने एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के संबंध में कोई भी वैध नोटिस जारी नही की गई है,आगामी शिक्षक भर्ती एवं भविष्य की आगामी स्थिति को देखते हुए सभी छात्र बहुत दिक्कत का सामना कर रहे हैं क्योंकि छात्र इस समय 'करो या मरो' की स्थिति का सामना कर रहे हैं।जनपद के सभी छात्रों को एक साथ लेकर चलने वाले कांग्रेस छात्र नेता ने कहा कि छात्र ही हमारे देश का भविष्य है इसलिए उनके भविष्य का ध्यान रखकर चतुर्थ सेमेस्टर की जल्द से जल्द  परीक्षायें कराकर एवं तृतीय सेमेस्टर को प्रमोट कर कोर्स को  पूर्ण किया जाए। श्री सिंह ने आगे संदेश दिया कि यदि परीक्षाएं सितंबर अंत तक न कराई गई तो एनएसयूआई छात्रों के हितों के लिए करेगी विशाल प्रदर्शन। उक्त मौके पर जनपद के एनएसयूआई एवं डीएलएड छात्र नेता अक्षय यादव, विनोद कुमार,रजत प्रताप,रंजीत कुशवाहा एवं पुष्पेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ