नोहरेपुर में ग्राम पंचायत की बैठक सम्पन्न पंचायत भवन पर मिलने वाली योजनाओं की दी गयी जानकारी।

नोहरेपुर में ग्राम पंचायत की बैठक सम्पन्न 
पंचायत भवन पर मिलने वाली योजनाओं की दी गयी जानकारी।
अक्षय मेल शाहगढ-अमेठी। ग्राम पंचायत नोहरेपुर की एक आवश्यक बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पंचायत भवन में आयोजित इस बैठक में तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं।  सचिव ने बताया कि सरकार ने  जनहित से जुड़े कार्यो जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से भागदौड़ की समस्या न हो इसके लिए उसको पंचायत भवन पर ही सहूलियत उपलब्ध कराया जायेगा।। उपलब्ध सुविधाओं में खेतौनी, परिवार रजिस्टर की नकल, मनरेगा कार्य, मृत्यु प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाणपत्र आदि सहित विभिन्न कार्यो के लिये विभागों का चक्कर नही काटना पड़ेगा। इन सारी योजनाओं को ग्रामीण अपने ग्राम सभा के पंचायत भवन पर जाकर शुल्क जमा कर ले सकता है। बैठक में ग्राम प्रधान हनुमान प्रसाद यादव ने ग्रामीणों को बताया कि अब ब्लाक व तहसील स्तर के कार्यो के लिये अन्यत्र कही जाने की जरूरत नही है।अब यह कार्य पंचायत भवन पर निर्धारित शुल्क बीस रुपया में मिल जायेगी। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ की भी जानकारी दी।इस मौके पर सचिव इन्द्रपाल, राम अभिलाख पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, राजकुमार, संजय, अरविंद कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ