छह माह के बच्चे के इलाज के लिए सहारा बनी दीदी स्मृति ईरानी।

अक्षय मेल ब्यूरो

तिलोई/अमेठी ! तिलोई विधानसभा की ग्राम पंचायत जमुरवा के ग्राम पूरे परिहार की रहने वाली सीमा पत्नी राम सुमेर के छह माह के बच्चे आलोक की तबियत लगभग काफी दिन से खराब चल रही थी। जिसका इलाज सत्यम हॉस्पिटल राबरेली व मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कई दिनों तक चला। जिसमें अनेक जांचोपरान्त ह्रदय में छेद होने की जानकारी होने पर  डॉक्टरों ने बच्चे को एम्स हॉस्पिटल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। बच्चे के माता पिता अत्यंत गरीब परिवार से होने के कारण बच्चे आलोक की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता थी। परिवार के लोग बच्चे के दर्द को देखकर परेशान परिवार वालों ने बच्चे का इलाज सरकारी खर्च से करवाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं  बच्चे के परिवार वालों ने  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह (मुन्ना सिंह) तिलोई से निवेदन कर अपनी परेशानी को अवगत कराया।प्रमुख  ने बच्चे के इलाज हेतु हर प्रकार की संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रमुख ने सारथी समाज सेवा  फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक भाई योगेश वर्मा से बात कर   अवगत कराया और आदरणीया दीदी जी से इलाज कराने के संबंध में निवेदन किया। योगेश भाई ने दीदी जी से मिलकर उन्हें अवगत कराया दीदी जी ने एम्स हॉस्पिटल  दिल्ली में  इलाज करवाने का आश्वासन दिया । योगेश वर्मा ने बताया की  दीदी जी का आश्वासन मिलने पर दिनांक 9 अगस्त 2021 दिन सोमवार को बच्चे को लेकर उसके माता- पिता को दिल्ली बुलवा कर  तत्पश्चात आदरणीया दीदी जी ने एम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर से बात कर बच्चे को एडमिट कर इलाज करने को कहा। इसके बाद  स्वयं जाकर बच्चे को एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां पर सुचारु रूप से बच्चे का इलाज हो रहा है। 
दीदी जी के द्वारा बच्चे का इलाज करवाकर उसकी जान बचाने पर समस्त परिवार ने दीदी जी का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ